फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child trampled by the tractor-trolley, death

बच्ची को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

Mon, 17 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 17 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Child trampled by the tractor-trolley, death
una accident
कटराबाजार थाना क्षेत्र के चौदहा गांव के मजरा विजयनगर के पास सोमवार को सुबह घर के सामने खेल रही दो साल की बच्ची को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर मौके से भाग निकला। इस मामले में थाना कटरा बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मैजापुर गांव के मजरे नदई पुरवा के रहने वाले धर्मराज तिवारी की पत्नी मंजू अपनी दो साल की बेटी नंदनी को लेकर इसी थाना क्षेत्र के चौदहा गांव के मजरे विजय नगर स्थित अपने मायके आई थी।
विज्ञापन


यहां सोमवार की सुबह उसकी बेटी नंदनी घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई। इस मामले में नंदनी के नाना बसंतलाल अवस्थी ने थाना कटरा बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कटरा बाजार के उपनिरीक्षक आलोक दूबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed