फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child steeped in flood waters

बाढ़ के पानी में बच्ची डूबी

Sat, 30 Jul 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Child steeped in flood waters
सड़क पर डेरा डाले ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जिले में बाढ़ के हालात बदतर होते जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोग भूख व प्यास से परेशान हैं। प्रशासनिक राहत कुछ लोगों तक ही पहुंच पा रही है। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बाढ़ प्रभावित गांव के लोग मरीजों को चारपाई पर लादकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं। वहीं, शनिवार को एक मासूम की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


राप्ती नदी के जलस्तर में शनिवार को मामूली कमी दर्ज की गई। नदी अभी भी खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर 105.170 मीटर पर बह रही है। बाढ़ से जिले के 250 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रशासन भी 229 गांव बाढ़ से प्रभावित होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनडीआरएफ की 35 सदस्यीय टीम प्रभावित क्षेत्रों में उतारी गई है। 67 गांवों के लोगों के घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है। तुलसीपुर तहसील का सड़क मार्ग से संपर्क कटा हुआ है। पुलिस सभी रास्तों पर 24 घंटे निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में शनिवार को घर के सामने खेल रही संतोष कुमार की बेटी रित्ति (3) अचानक बाढ़ के पानी में डूब गई। परिवारीजनों तथा ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। शुक्रवार को बाढ़ के पानी में बहे मदरहवा निवासी युवक राजकरन तथा बिजलीपुर की तीन वर्षीय मासूम आराध्या उर्फ गुड़िया का शनिवार को भी कोई पता नहीं चल सका है।

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर उतरौला तहसील क्षेत्र में हैं। यहां पर प्रशासनिक मदद न मिलने के चलते मोहनजोत, बिरदा बनिया भारी व मिलौली बाघाजोत आदि गांवों के बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन पर मदद न पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। 


डीएम बलरामपुर प्रीति शुक्ला का कहना है कि बाढ़ से जिले के 67 गांवों में पानी भरा है। 162 गांव बाढ़ के पानी से घिरकर टापू बन गए हैं। बाढ़ से करीब चार लाख आबादी प्रभावित है। राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ तथा सुरक्षा बलों के साथ-साथ राजस्व अधिकारी व कर्मी लगाए गए हैं। शनिवार को 40 हजार लंच पैकेट वितरित किए गए। छह स्थानों पर कैंप लगाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed