{"_id":"c446f4c73e5e4925b18c0b64e1d4a60f","slug":"child-getting-sunburnt-from-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बच्चा झुलसा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर किनारे लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने लटक रहे बिजली के तारों के लिए पावर कार्पोरेशन को जिम्मेदार बताते हुए प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कार्पोरेशन से ढीले व जर्जर तारों की मरम्मत कराने की मांग की है।
गौरा थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर कला निवासी मकबूल ने बताया कि शनिवार को उनकी छह वर्षीय बेटी शिफा गांव के बाहर बकरी चराने गई थी।
दोपहर करीब दो बजे शिफा नहर पर बकरियों की निगरानी कर रही थी। नहर की पटरियां सिल्ट से ऊंची हो गई हैं। इसी के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार गुजर रहा है।
बालू के ढेर पर चढ़ी शिफा अचानक ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट आकर गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने मामले की सूचना परिवारीजनों व ग्रामीणों को दी। शिफा को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीण जीतू सिंह, मोहम्मद खलील व तारानाथ मिश्रा आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पावर कार्पोरेशन की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।
इससे पूर्व कई मवेशियों की तार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मामले की शिकायत के बावजूद भी पावर कार्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जर्जर व ढीले तार की मरम्मत कराने की मांग की है। एक्सईएन पावर कारपोरेशन मोतीलाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र ही जर्जर व ढीले तारों की मरम्मत कराई जाएगी।