फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child dies due to wire current in the field fence

खेत की बाड़ में लगे कटीले तार के करंट से बालक की मौत

Fri, 30 Apr 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to wire current in the field fence
गोंडा। लव्वाबीरपुर गांव में गुरूवार को अपने बाबा बुलाने खेत की ओर जा रहा एक बालक खेत की बाड़ में लगे कंटीले तार के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में बालक के चाचा ने थाना नवाबगंज में खेत में कंटीले तार की बाड़ लगाकर करंट दौड़ाने वाले तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के लव्वाबीरपुर गांव निवासी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि उनके घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उनके गांव के रहने वाले अभिषेक तिवारी उसके भाई अभिनव तिवारी व अनिल तिवारी उर्फ भोला का खेत है, तीनों ने अपने-अपने खेत के किनारे कंटीले तार की बाड़ लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें करंट दौड़ा रखा था। श्रीकांत के मुताबिक गुरुवार को उनके भाई अमित तिवारी का बेटा सौरभ तिवारी (10) अपने बाबा को बुलाने खेत की तरफ गया था। वहां खेत में लगे कंटीले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
श्रीकांत ने बताया इससे पूर्व में भी कंटीले तार में करंट दौड़ाने से छोटी मोटी कई घटनाएं हो चुकी हैं। गांव के लोगों ने कई बार तीनों से करंट दौड़ाने का विरोध किया। मगर तीनों नहीं माने।

जिससे उसके भतीजे की जान चली गई। श्रीकांत तिवारी ने थाना नवाबगंज में अभिषेक तिवारी उसके भाई अभिनव तिवारी व अनिल तिवारी उर्फ भोला के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि श्रीकांत की तहरीर पर तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed