फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child dies due to electric shock, four including executive engineer sued

करेंट लगने से बालक की मौत, अधिशासी अभियंता सहित चार लोगों पर मुकदमा

Thu, 17 Sep 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to electric shock, four including executive engineer sued
करनैलगंज (गोंडा)। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक बालक की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक्सईएन करनैलगंज, अवर अभियंता, एसएसओ सहित चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला तहसील करनैलगंज के बिजली उपकेंद्र भंभुआ अंतर्गत ग्राम मुंडेरवा के मजरा शुक्ल पुरवा से जुड़ा हुआ है। यहां के निवासी आशिक अली ने कोतवाली में तहरीर देते हुये आरोप लगाया है कि उनके गांव में विद्युतीकरण का कार्य बजाज इलेक्ट्रिक कंपनी द्वारा किया गया था। सप्लाई भी चालू कर दी गयी थी। कार्य कराने वाली संस्था द्वारा लगाये गये पोल से एक तार जमीन के करीब था। जिसमें करेंट उतर रहा था। जिसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों के द्वारा अवर अभियंता भंभुआ संजीव कुमार व करनैलगंज के अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से दी गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते बुधवार को आशिक अली के नाती रहमत अली (11) तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि समय रहते अगर मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई की गयी होती तो शायद उसके बच्चे की जान न जाती। मृतक बालक के नाना आशिक अली की तहरीर पर बिजली विभाग के एक अधिकारी व तीन कर्मचरियों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय करनैलगंज बांके लाल सिंह ने बताया कि जो भी आरोप लगाये गए हैं निराधार हैं। मौखिक या लिखित कोई सूचना किसी ने नहीं दी थी यदि सूचना मिलती तो तत्काल उसको सही करवाया जाता। विभाग द्वारा भी उसकी जांच करवाई जा रही है जो लोग दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed