फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   chief pharmacist heart attack to the CMO's reproof

सीएमओ की डांट से चीफ फॉर्मासिस्ट को हार्टअटैक

Sat, 09 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 09 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
chief pharmacist heart attack to the CMO's reproof
जिला अस्पताल में भर्ती फार्मासिस्ट - फोटो : अमर उजाला
सीएमएसडी स्टोर की शनिवार को जांच करने पहुंचे सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा की डांट से स्टोर में तैनात चीफ फॉर्मासिस्ट को हार्टअटैक पड़ गया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां ईसीजी जांच में उनके एचटीपी चेंजेज की पुष्टि फिजीशियन डॉ. आलोक शुक्ला ने की है। फिलहाल चीफ फॉर्मासिस्ट को ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. एमके गुप्ता ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, इस घटना से जिलेभर के फॉर्मासिस्टों में सीएमओ के खिलाफ आक्रोश है। चीफ फार्मॅासिस्ट ने प्रकरण की लिखित शिकायत अपर निदेशक से की है। वहीं, सीएमओ ने इसे फॉर्मासिस्टों का सुनियोजित षड्यंत्र बताया है।
विज्ञापन


 सीएमओ शनिवार को जिला अस्पताल में सीएमएसडी स्टोर की चेकिंग करने गए थे। यहां उन्होंने स्टोर में तैनात चीफ फॉर्मासिस्ट व्यासमुनि से स्टाक बुक का रजिस्टर और कई अन्य कागजात मांगे। जिसे देने पर उन्होंने सारे कागजात कब्जे में ले लिए। बतौर चीफ फॉर्मासिस्ट जब उन्होंने इस बारे में सीएमओ से पूछा तो वह उन्हें डांटने लगे और अभद्रता की। जिससे उन्हें दिल का दौरा (हार्टअटैक) पड़ गया। स्टोर के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां ईसीजी के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ फॉर्मासिस्ट का आरोप है कि सीएमओ ने शासन द्वारा जारी औषधि क्रय के लिए ड्रग इन्वेंटरी सिस्टम का पासवर्ड भी बदल दिया है। इसकी शिकायत चीफ फॉर्मासिस्ट ने अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से की है। साथ ही खुद के साथ हुए बर्ताव के लिए सीएमओ को जिम्मेदार ठहराया है।

इस प्रकरण में सीएमओ ने बताया कि कुछ दिनों पहले एडी ने सीएमएसडी स्टोर का निरीक्षण किया था, जहां उन्हें सब कुछ अव्यवस्थित मिला। इस पर वह स्टोर की जांच के लिए सीएमएसडी गए थे। यहां उन्होंने वर्ष 2015 का स्टॉक बुक मांगा, जो कि काफी समय से भरा नहीं गया था। उन्होंने चीफ फॉर्मासिस्ट के साथ गलत बर्ताव नहीं किया है। 


सीएमओ की डांट से बेहोश हुुए चीफ फॉर्मासिस्ट को जब उनके सहयोगी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां उनकी काफी देर तक सीएमओ से नोकझोंक भी हुई। डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन के सालिकराम त्रिपाठी ने बताया कि सीएमओ ने जिला अस्पताल में चीफ फॉर्मासिस्ट को भर्ती किए जाने पर यहां तैनात स्टाफ को फटकार लगाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed