Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chief Minister Yogi will distribute tablets to meritorious students today

Gonda News: मेधावियों को आज टैबलेट देंगे मुख्यमंत्री योगी

Thu, 26 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will distribute tablets to meritorious students today
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में तैयार हो रहा पंडाल और व्यवस्था का जायजा लेते अ​धिकारी।
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा में देवीपाटन मंडल के 41 हजार मेधावियों को टैबलेट वितरित करेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें गोंडा के 30 हजार, बलरामपुर और बहराइच के पांच-पांच हजार और श्रावस्ती के एक हजार विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए करीब तीन लाख वर्गफीट में पंडाल तैयार किया गया है। इसमें 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए एलबीएस के विज्ञान परिसर में हैलीपैड बनाया गया है। गुरुवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल, डीएम रमेश रंजन और एसपी अभिषेक ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ दयानंद प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि विद्यार्थियों को लाने के लिए करीब 1500 वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें लखनऊ से 200, गोरखपुर से 150, अयोध्या से 50 और सीतापुर से 49 बसें आएंगी। गोंडा, बहराइच और बलरामपुर से 160 तथा रुपईडीहा से 50 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 254 निजी और 27 छोटे वाहन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी (पूर्वी) अजीत कुमार रजक ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए सात अपर पुलिस अधीक्षक, 18 क्षेत्राधिकारी और 82 निरीक्षक व थानाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। डेढ़ कंपनी पीएसी और एलआईयू के 11 कर्मी भी तैनात रहेंगे। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में तैयार हो रहा पंडाल और व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में तैयार हो रहा पंडाल और व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में तैयार हो रहा पंडाल और व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में तैयार हो रहा पंडाल और व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में तैयार हो रहा पंडाल और व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में तैयार हो रहा पंडाल और व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed