फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chief Minister gave a gift of Rs 516 crore in a quarter of an hour

Gonda News: मुख्यमंत्री ने सवा घंटे में दी 516 करोड़ की सौगात, लाभार्थियों पर भी बरसाया प्यार

Sat, 06 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave a gift of Rs 516 crore in a quarter of an hour
नन्हीं त्रृषिका को चॉकलेट ​खिलाते सीएम योगी।
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करनैलगंज के चकरौत गांव में आयोजित जनसभा के दौरान सवा घंटे में विकास और जनकल्याण योजनाओं की सौगातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कटरा बाजार और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्रों की 516 करोड़ लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। विभिन्न योजनाओं के तहत 8.10 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र और डेमो चेक भी लाभार्थियों को वितरित किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। स्वच्छता मार्ट सहित कई विभागों के कार्यों की सराहना की। मंच पर पहुंचते ही लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। करनैलगंज विधायक अजय सिंह, कटरा विधायक बावन सिंह और कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर करनैलगंज क्षेत्र की 260 करोड़ और कटरा बाजार क्षेत्र की 256 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें सड़क, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


16 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना समेत 13 योजनाओं के 16 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और डेमो चेक वितरित किए। कुल 8.10 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री के हाथों आरती देवी, गीता सिंह, बृजमोहन शुक्ल, वैभव सिंह, हरिओम वर्मा, त्रृषिका, अनारा, अंकित कुमार, देवी प्रसाद, महेश, तारावती, पूजा, सरोज, ऊषा, अभिषेक तिवारी और रुचि देवी को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को चॉकलेट खिलाकर जीता दिल
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध में जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी नन्हीं त्रृषिका को देखकर मुख्यमंत्री विशेष रूप से भावुक नजर आए। उन्होंने बच्ची को दुलार किया और अपने हाथों से चॉकलेट खिलाई। मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार को देखकर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधायक प्रेम नारायण पांडेय, विनय द्विवेदी, प्रभात वर्मा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed