फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cheating of Rs 10 lakh in the name of job in Kendriya Vidyalaya

Gonda News: केंद्रीय विद्यालय में नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी

Thu, 05 Dec 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 10 lakh in the name of job in Kendriya Vidyalaya
बभनान/मसकनवा (गोंडा)। केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में परिषदीय स्कूल के शिक्षक पुत्र व पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के ग्राम पतरिया असनहरा थाना सोनहा निवासी रमेश कुमार चौधरी ने विकास वर्मा व उसके पिता लालमनि वर्मा पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विकास वर्मा प्राथमिक विद्यालय चारु में अध्यापक हैं। विकास व उसके पिता उसके दूर के रिश्तेदार हैं, दोनों ने बताया कि सरकारी नौकरी का आवेदन हो रहा है। दस लाख रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करना पड़ेगी। नौकरी पाने के लिए तीन चरण में दस लाख रुपये दे दिए। रुपये देने के एक माह बाद ज्वाइनिंग लेटर आ जाने की बात कही गई। एक माह बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर जब केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में जाकर पूछताछ की तो पता चला की वहां कोई नौकरी की जगह नहीं निकली है।
विज्ञापन

सच्चाई पता लगने के बाद जब विकास वर्मा के घर पर पहुंच कर पैसा वापस मांगा तो पिता व पुत्र ने उसके साथ मारपीट करते हुए चुप न रहने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed