फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cheating case on contractor father and son

Gonda News: ठेकेदार पिता-पुत्र पर ठगी का केस

Wed, 10 May 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 10 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cheating case on contractor father and son
गोंडा। नौकरी व ठेका दिलाने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पिता-पुत्र के खिलाफ नगर कोतवाली में ठगी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गंगापुर गांव निवासी अवधेश कुमार मिश्र के वाद पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने नगर कोतवाली पुलिस को सुरेंद्र कुमार मिश्र और उसके पुत्र उत्कर्ष मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। अवधेश के मुताबिक शहर के छेदी पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्र व उनके बेटे उत्कर्ष मिश्र उसके रिश्तेदार हैं। पिता-पुत्र बिजली विभाग में ठेकेदारी करते हैं।
विज्ञापन

अवधेश का आरोप है कि सुरेंद्र और उत्कर्ष ने 2012 में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वर्ष 2014 में ठेका दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये नकद भुगतान ले लिया। उसे न नौकरी मिली और न ही ठेका। अवधेश के मुताबिक रकम का तगादा करने पर पित्रा-पुत्र टालमटोल करते रहे। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीव सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed