फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrations after winning the Asia Cup

Gonda News: एशिया कप जीतने पर मनाया जश्न

Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Celebrations after winning the Asia Cup
इंद्रापुर में परिवार के सा​थ क्रिकेट मैच देखकर खुशी जताते लोग। -स्रोत: ग्रामीण
गोंडा। एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भले ही दुबई में खेला गया हो, लेकिन उसका रोमांच जिले में शहर से लेकर गांवों तक देखने को मिला। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाकर ज्यों ही ट्रॉफी अपने नाम की, हर तरफ जश्न शुरू हो गया। ग्रुप में क्रिकेट मैच देख रहे लोगों ने भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार आ गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी विनीत जायसवाल ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के साथ मैच देखा। इंदिरापुर में परिवार के साथ क्रिकेट मैच देख रहे चंदन शुक्ल ने कहा कि आज हमारी क्रिकेट टीम ने शहीदों का बदला ले लिया। आवास विकास काॅलोनी, रानीबाजार, ददुआ बाजार, पोर्टरगंज, पंतनगर सहित अन्य स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों ने सामूहिक रूप से मैच देखा।
विज्ञापन



खिलाड़ियों ने जनभावनाओं का किया सम्मान : बृजभूषण
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नंदिनी नगर स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृहमंत्री के हाथ से ट्रॉफी न लेकर देशवासियों की भावना का आदर किया। उन्होंने कहा कि भारत पैसा मिलने पर पहलगाम के पीड़ितों की मदद करता है, जबकि पाकिस्तान आतंकवादियों की सहायता करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खेल के मैदान में या पढ़ाई-लिखाई में कहीं नहीं टिकता, उसे केवल 'बम फोड़ने' में महारत हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed