फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CDO put a broom, the resolution of cleanliness

सीडीओ ने लगाई झाड़ू, दिलाया स्वच्छता का संकल्प

Sun, 26 Mar 2017 12:00 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 26 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के शासन के फरमान के बाद  शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने अपने अधीनस्थ अफसरों के साथ विकास भवन परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।
विज्ञापन


उन्होंने समस्त कर्मचारियों के स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। सीडीओ ने विकास भवन के सभी कर्मचारियों को सुबह 9.30 बजे से कार्यालय आने का निर्देश दिया है।    
विज्ञापन

        
प्रदेश में योगी सरकार के अस्तित्व में आते ही अफसरों की कार्यशैली में बदलाव आने लगा है। सरकारी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को सुधारने व पान गुटखा खाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद अफसरों की चेतना जाग उठी है। प्रदेश सरकार से कदम मिलाते हुए को मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित शनिवार को सुबह 9.30 बजे ही विकास भवन स्थित अपने दफ्तर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन परिसर में बेेतरतीब बिखरे पड़े कूड़े को देखकर उन्होंने झाड़ू उठाई और परिसर की साफ सफाई शुरु कर दी। सीडीओ के दफ्तर पहुंचने की जानकारी मिलने पर जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए वीरपाल व श्रम उपायुक्त रोजगार अशोक कुमार मौर्या भी दफ्तर पहुंच गए और उन्हाने भी सीडीओ के साथ कदम ताल करते हुए झाड़ू उठा लिया।

चारों अफसरों ने विकस भवन के पूरे परिसर को साफ किया। सफाई के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इसके बाद उन्होंने सभी अफसरों व कर्मचारियों को सोमवार से सुबह 9.30 बजे ही दपु्तर आने का निर्देश दिया है।


सीडीओ ने बताया कि समय से कार्यालय न आने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं झंझरी विकास खंड में एडीओ पंचायत कश्मीरी लाल तिवारी ने विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर सिंह, जयनरायन व गिरिजेश पटेल कर्मचारियों के साथ परिसर में साफ सफाई की और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होने  सफाई कर्मचारियों को बेसलाइन सर्वे को पूरा करने का निर्देश दिया।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed