फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered in case of hitting BSP leader with car

Gonda News: बसपा नेता को कार से टक्कर मारने के मामले में केस दर्ज

Thu, 17 Jul 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case registered in case of hitting BSP leader with car
नवाबगंज (गोंडा)। शाहपुर निवासी तथा बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्यामलाल कोरी को दो वर्ष पहले जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारने के मामले में अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। श्यामलाल ने न्यायालय के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 26 मई 2023 को वह अपने सहयोगी मनीष श्रीवास्तव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। एतमादपुर गांव के पास पहुंचे एक कार ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे मनीष श्रीवास्तव को भी चोटें आई थीं। श्यामलाल ने आरोप लगाया है कि कार को एतमादपुर गांव निवासी वाहिद अली चला रहा था, जबकि उसमें बैठे वैभव गुप्ता और मोहम्मद रफीक के कहने पर जानलेवा हमला किया गया। बताया कि इन तीनों आरोपियों से उनकी रंजिश है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed