फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case on six in Balwant murder case

Gonda News: बलवंत हत्याकांड में हरियाणा के बाउंसरों समेत छह पर केस

Tue, 20 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case on six in Balwant murder case
गोंडा। कटरा बाजार क्षेत्र के मनिकापुर गांव के रहने वाले बलवंत सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिले के कोइलावर थाने में केस दर्ज कराया गया। इसमें बलवंत की पिटाई करने वाले हरियाणा के बाउंसरों समेत छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के मनिकापुर गांव के रहने वाले बलवंत सिंह (34) बिहार में भोजपुर जिले के कुल्हरिया टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर थे। वहां 16 जून को टोल प्लाजा के प्रबंधक से बातचीत के दौरान बलवंत ने यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन किया था। आरोप है कि इससे गुस्साए हरियाणा के बाउंसरों ने बलवंत की जमकर पिटाई कर दी थी। फिर चोरी का आरोप लगाकर उसे नौकरी से निकाल दिया था। बलवंत की हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने उसे गोंडा आ रही ट्रेन में बैठा दिया था।
विज्ञापन

मनकापुर स्टेशन पहुंचने पर बलवंत की हालत गंभीर हो गई थी। जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने बलवंत को मृत घोषित कर दिया था। बलवंत की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर यहां जमकर हंगामा हुआ था। परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार को कटरा बाजार थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर एफआईआर व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। सोमवार को बलवंत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कटरा बाजार थाने की पुलिस टीम बलवंत के परिजनों को लेकर भोजपुर रवाना हुई थी। जहां बलवंत के भाई हनुमंत सिंह ने कोइलावर थाने में अभिमन्यु शर्मा निवासी हरियाणा, सुनील जाखड़, सुमित, विक्रम कौशिक, ज्ञानेंद्र सिंह व सागर उर्फ गोलू निवासी मेरठ के खिलाफ बलवा व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोइलावर थानाध्यक्ष अविनाश कुुमार ने बताया कि बलवंत के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed