फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case on breaking the corona guide line on Mahant Paramahamsa

महंत परमहंस पर कोरोना गाइड लाइन तोड़ने पर केस

Wed, 14 Oct 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Case on breaking the corona guide line on Mahant Paramahamsa
इटियाथोक (गोंडा)। तपस्वी आश्रम के महंत परमहंस दास पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महंत परमहंस दास महाराज ने रविवार को राम जानकी मंदिर तिर्रेमनोरमा के परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की गाइडलाइंस का ध्यान बिल्कुल नहीं रखा गया।
विज्ञापन

महंत परमहंस दास राम जानकी मंदिर तिर्रेमनोरमा के पुजारी सम्राट दास पर हुए जानलेवा हमले के बाद रविवार की देर शाम अयोध्या से पहुंचे थे। घटना की जानकारी लेने के बाद वह काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रति भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

उनकी प्रेस कान्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर काफी वायरल हुआ। बाद में पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए महंत परमहंस दास के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। महंत परमहंस दास मंगलवार से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर तपस्वी आश्रम अयोध्या में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed