फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case against four people, including Korana positive youth

कोराना पॉजिटिव युवक समेत चार लोगों पर केस

Sun, 19 Apr 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Case against four people, including Korana positive youth
रुपईडीह। दिल्ली से चौपहिया वाहन से बिछुड़ी गांव पहुंचे एक युवक की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे सीएचसी पडरी कृपाल में आइसोलेट कर दिया गया। मामले में ग्राम प्रधान पति ने कोराना पॉजिटिव युवक समेत चार लोगों के खिलाफ थाना कौड़िया में लॉकडाउन उलंघन व आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान पति प्रमोद सिंह ने थाना कौड़िया में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके गांव के रहने वाले एक युवक समेत चार लोग 15 अप्रैल को चौपहिया वाहन से अपने गांव आया था। इसके बाद वह जिला अस्पताल जांच कराने गया। 17 अप्रैल को जांच रिपोर्ट में वह कोराना पॉजिटिव पाया गया। चारों लॉकडाउन का उलघंन करते हुए ग्राम पंचायत के लोगों की जान जोखिम में डालने का अपराध किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर थाना कौड़िया में कोराना पॉजिटिव युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिछुड़ी गांव में रविवार को भी गांव के हॉट-स्पाट सेंटर स्कूल में ब्लॉक के अफसर डेरा जमाए रहे। लोगों को खाने-पीने की दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस की मौजूदगी में गांव के सीमा पर फल और सब्जी की दुकानें भी लगवा दी गईं। जहां पर लोगों को लाइन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ वर्षा सिंह की अगुवाई में पूरे गांव को रविवार को भी सैनिटाइज कराया गया। उन्होंने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की और गांव की सीमा के बाहर जाने पर कार्रवाई के लिए चेताया है। इस दौरान एडीओ पंचायत नितिन यादव, एडीओ आईएसबी शशिलेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र मिश्र, रूप नरायन भारती, राकेश गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed