{"_id":"68e955fbf7c3fb90fb014064","slug":"car-collides-with-tree-businessman-dies-companion-critical-gonda-news-c-100-1-gon1003-145310-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेड़ से टकराई कार, व्यापारी की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेड़ से टकराई कार, व्यापारी की मौत, साथी गंभीर
Sat, 11 Oct 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
झंझरी/तरबगंज/मोतीगंज। तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर बौरिहा टेपरा के पास बृहस्पतिवार देर रात वनरोज को बचाने की कोशिश में कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी हरलाल निवासी व्यापारी अनुराग तिवारी (27) की मौत हो गई और उनके साथी रमेश ओझा (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनुराग तिवारी की बहराइच रोड पर जूते-चप्पल की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, अनुराग बृहस्पतिवार को सोनी गुमटी निवासी रमेश ओझा के साथ तरबगंज के ढांचा गांव में रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। रात 10:30 बजे वहां से घर लौट रहे थे। तभी बौरिहा टेपरा के पास कार के सामने वनरोज आ गया। अनुराग ने उसे बचाने की कोशिश की तो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनुराग व रमेश को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तरबगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एबुलेंस बुलाकर दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। रमेश ओझा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
तरबगंज कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करके दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने अनुराग का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
अनुराग तिवारी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पिता ओमप्रकाश तिवारी खेती-किसानी करते हैं। अनुराग की मौत से माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
उमरीबेगमगंज। अमौठी पूरे पांडेयपुरवा में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक की चपेट में आने से धनईगंज बाजार निवासी साइकिल सवार सागर पाल (60) घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में परास पट्टी के मझवार पूरे सिसइया निवासी बाइक चालक पिंटू पासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)