{"_id":"6a78bb3accee424bc9046fca","slug":"cancer-stricken-woman-drugged-and-forced-to-make-will-gonda-news-c-100-1-slko1028-163966-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कैंसर पीड़ित महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर कराई वसीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कैंसर पीड़ित महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर कराई वसीयत
Sun, 09 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कैंसर पीड़ित मां को नशीला पदार्थ पिलाकर कथित तौर पर वसीयत कराने और बाद में संपत्ति का नामांतरण कराने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
केशवपुर पहड़वा निवासी राजकुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी मां अंशु कश्यप कैंसर से पीड़ित थीं। इसका फायदा उठाकर मां को नशीला पदार्थ पिलाया गया और दो जुलाई 2021 को सब रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाकर उनकी जानकारी के बिना वसीयतनामा करा लिया गया। राजकुमार का आरोप है कि इस साजिश में उनकी मां अंशु के पिता राममूरत तथा मौसा पप्पू कश्यप शामिल थे। तहरीर के मुताबिक अंशु कश्यप की दो अगस्त 2025 को मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मां अंशु कश्यप की ओर से नामांतरण वाद दर्ज कराया। नोटिस कथित तौर पर छिपाकर एकतरफा नामांतरण करा लिया गया, जिससे राजकुमार को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजकुमार ने तहरीर में अपनी मां अंशु कश्यप को भी नामजद किया है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना निरीक्षक योगेश यादव को सौंपी गई है।