फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   canceling the installation of village court order

निरस्त हो ग्राम कोर्ट की स्थापना का आदेश

Thu, 13 Aug 2015 10:47 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
तहसील करनैलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला। वकीलों ने जिला पंचायत सभागार पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, जिसमें ग्राम न्यायालय की स्थापना का आदेश निरस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधवराज मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र एवं महामंत्री रहस्य बिहारी, आनंद राज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट एवं दीवानी परिसर में जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन


वकीलों ने जिला पंचायत सभागार पहुंचकर जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय से ग्राम न्यायालय की स्थापना का आदेश रद कराने के बारे में बातचीत की। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें ग्राम न्यायालय की स्थापना का आदेश निरस्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद पांडेय, गोकरननाथ पांडेय, विजय कुमार सिंह, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के महामंत्री रहस्य बिहारी ने बताया कि डीएम ने ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में चल रहे आंदोलन के समाधान के लिए दोनों बार संघों के अध्यक्षों को बुलाया है।


इसलिए मांगों के संबंध में अधिवक्ताओं को एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से वार्ता के लिए जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को अगली रणनीति तय करने के लिए बार एसोसिएशन सभागार में आम सभा की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed