फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Campaign against illegal liquor intensifies

अवैध शराब के विरूद्व अभियान, बनीं टीमें

Mon, 10 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Campaign against illegal liquor intensifies
गोंडा। अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज हो गया है। चारों तहसीलों के एसडीएम व सीओ के साथ ही 17 थानों की पुलिस टीमें अभियान में जुटी हैं। पुलिस 80 से अधिक गांवों को सूचीबद्ध कर वहां से गोपनीय जानकारी जुटा रही है जिसके आधार पर छापा मारेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान को तेज करने का निर्देश दिया है। इसके तहत सदर में एसडीएम वीके सिंह व सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने कई गांवों में छापे मारे। दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही शराब बनाने की सामग्री बरामद की। डीएम ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। कोतवाली नगर व कोतवाली देहात क्षेत्र में एसडीएम सदर ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राधे पुरवा तथा भटपुरवा बनवरिया व कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम खिरौरा मोहन में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। एसडीएम सदर, सीओ सदर व आबकारी टीम के साथ संयुक्त रूप से छापे मारे गये। इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट कराई गई, शराब व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम राधेपुरवा में लगभग दस क्विंटल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट करा दी गई। इसके साथ ही चार बड़ी भट्ठियों को भी नष्ट कराया गया। राधे पुरवा में रमेश कश्यप को 14 लीटर शराब तथा सोनू को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। ग्राम भटपुरवा में छापे के दौरान एक क्विंटल से अधिक लहन नष्ट कराई गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खिरौरा मोहन में लगभग 10 लीटर अवैध शराब बरामद कर एफआईआर दर्ज की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही न करने के प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस व आबकारी विभाग के दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed