{"_id":"66b263f3afb8af763c0537b9","slug":"cable-burnt-in-smoke-commotion-due-to-explosion-gonda-news-c-100-1-gon1003-121630-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धू-धूकर जली केबिल, धमाके से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धू-धूकर जली केबिल, धमाके से हड़कंप
Tue, 06 Aug 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। स्टेशन चौराहे पर रखे 400 केवीए ट्रांसफार्मर की केबिल में आग लगने से धू-धूकर जल गई। इस दौरान तेज धमाके से आसपास के इलाके में हड़कंप रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे स्टेशन रोड पर लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर के केबिल में आग लग गई। इस दौरान धू-धूकर जल रही केबिल से धमाका शुरू हो गया। इस दौरान घंटों तक आसपास इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। आनन-फानन में सूचना पाकर विद्युतकर्मियों ने आपूर्ति बाधित कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान बलरामपुर फीडर से आपूर्ति से करीब 20 गांवों के लोग परेशान रहे हैं। स्टेशन रोड के उपभोक्ताओं को शुक्रवार से लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। यहां पर रविवार की रात नया ट्रांसफार्मर शिफ्ट कर 12:30 बजे आपूर्ति बहाल कराई गई थी। मगर 24 घंटे से पहले ही केबल जलने से फिर से आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्त ने बताया कि शीघ्र आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।