फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brother-in-law accused of inciting suicide was sent to jail

Gonda News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी जीजा भेजा गया जेल

Wed, 21 Aug 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of inciting suicide was sent to jail
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अशोक कुमार। स्रोत: पुलिस
जीजा की प्रताड़ना से तंग दो बहनों ने बिसुही नदी में कूदकर दे दी थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर क्षेत्र में दो सगी बहनों को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी जीजा की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी हुुई। रिमांड मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के तामापार गांव की रहने वाली दोनों बहनों ने सोमवार को आपस में हाथ बांधकर बिसुही नदी में कूदकर जान दे दी थी। उन दोनों ने मरने से पहले जीजा अशोक कुमार के प्रताड़ना की बात पिता को बताई थी। दोनों की आत्महत्या के बाद पिता सुरेश कुमार ने अपने दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश तेज कर दी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि दोनों बहनों को उसका जीजा परेशान कर रहा था। जिससे वह काफी तनाव में थीं। जीजा की हरकतों व धमकी से तंग आकर दोनों बहनें सुनीता (23) और पुनीता (17) बीते सोमवार सुबह करीब पांच बजे जीजा की हरकतों की जानकारी देकर घर से निकलीं थीं। दोनों बहनों ने घर से करीब 500 मीटर दूर जाकर बिसुही नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपी अशोक कुमार निवासी पचपुती जागता पुर कोल्हार गांव को मछली बाजार-सादुल्लानगर मार्ग पर स्थित अमघटी पुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed