{"_id":"644d59df55ff7a95b80b6606","slug":"brij-bhushan-thanked-akhilesh-gonda-news-c-13-1-208810-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बृजभूषण ने अखिलेश का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बृजभूषण ने अखिलेश का आभार जताया
Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के आरोपों पर शनिवार को खुलकर अपनी बात रखी। धरनास्थल पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पहुंचने से वह आहत हैं। कहा कि प्रियंका गांधी को हकीकत नहीं पता, इसलिए वह धरनास्थल पर चली गईं। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तारीफ की। कहा कि वह मुझे बचपन से जानते हैं। प्रदेश के दस हजार पहलवानों में से आठ हजार समाजवादी परिवारों से हैं।
भाजपा सांसद बृजभूषण ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का धन्यवाद जताया कि वह पहलवानों के धरने में शामिल होने नहीं गए। बृजभूषण ने कहा- सभी दल के नेता मेरे बारे में जानते हैं। सरकार ने जांच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ की एक कमेटी गठित की है। इसमें हाईकोर्ट के एक जज समेत तीन लोग हैं।उनकी देखरेख में ही 45 दिन के अंदर चुनाव होना है। इसके बाद मेरा कार्यकाल स्वत: समाप्त हो जाएगा।
बृजभूषण ने कहा- पहलवानों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। हर रोज नया मुद्दा लेकर आ जाते हैं। जांच कमेटी की रिपोर्ट लगातार इनके पास पहुंच रही थी। जब इनको आभास हो गया कि जांच में कोई आरोप सिद्ध नहीं हो रहे हैं तो इन लोगों ने कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने का इंतजार भी नहीं किया और सुप्रीम कोर्ट चले गए। एक कोई नया मामला लेकर भी सुप्रीम कोर्ट गए हैं। अब किसी नाबालिग को भी लाया गया है। बृजभूषण ने कहा- मेरा सवाल है कि उस नाबालिग को जांच कमेटी के सामने क्यों नहीं पेश किया गया।
विज्ञापन
महासंघ के अध्यक्ष आरोपों से खासे नाराज हैं। बोले कि 12 साल से जिनका शोषण हो रहा था वो अब तक किसी थाने क्यों नहीं गए। खेल मंत्रालय में शिकायत क्यों नहीं की। पूरे मामले में उद्योगपतियों और कांग्रेस का हाथ है, जो आज निकलकर सामने आ गया। कहा कि मैं पहले दिन से ही कह रहा हूं कि यह खिलाड़ियों का धरना नहीं है। कुछ षड्यंत्रकारी हैं जो हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ये मुझे मोहरा बना रहे हैं। आरोप हमारे ऊपर है, निशाना कहीं और है। बृजभूषण ने बाबा रामदेव का नाम लिए बगैर कहा कि मेरा पतंजलि से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। आज पूरा बाजार नकली उत्पादों से भरा पड़ा है। कहा- वह 50 हजार करोड़ का आदमी है। जीने दीजिए मुझे। अभी फंसा रहे हैं, आगे न जाने क्या करा दें।
पांच भाइयों और बेटे को दे चुका दाह, लेकिन अब सबसे ज्यादा कष्ट... कहते-कहते बृजभूषण भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने पांच भाइयों और बेटे की चिता को अग्नि दी है। मगर इससे बड़ा कष्ट का दिन नहीं आया। मैं फिर गारंटी के साथ कह रहा कि साफ ही मिलूंगा। मुझे खुद पर और अपने कर्म पर भरोसा है कि किसी के साथ मैंने कुछ गलत नहीं किया। मुझे इंसाफ मिलेगा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सांसद पर दर्ज मामलों को लेकर लगे पोस्टर के जवाब में कहा कि किसी भी मामले में मुझे पर दोष सिद्ध नहीं हुए हैं।