फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP workers cordon the Rehra police station

भाजपाइयों ने घेरा रेहरा थाना

Tue, 12 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP workers cordon the Rehra police station
ज्ञापन देते भाजपार्ई - फोटो : अमर उजाला
। प्रदेश में ध्वस्त कानून-व्यवस्था एवं भाजपाइयों के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेहरा थाने का घेराव किया। प्रदेश में सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिसिया कार्यशैली के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक के तानाशाही रवैये की निंदा भी की। इसके बाद भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव एवं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेहरा थाने का घेराव किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार पूरी तरह जनविरोधी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन


सत्तापक्ष के इशारे पर विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा नेताओं द्वारा सरकारी जमीनों के साथ-साथ गरीबों की भी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक को तानाशाह बताते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बार जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने अपनी मांगों के संबंधित राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम उतरौला आरके सिंह यादव को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने, अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल कब्जे हटवाने, मथुरा एवं कैराना कांड की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।


इस अवसर पर उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, राम दयाल यादव, हरवंश सिंह, जितेंद्र सिंह पिंकू, मोतीलाल जायसवाल, भारत नरेश सिंह, दिनेश सिंह, आज्ञाराम वर्मा, मनोज पांडेय, जोखू वर्मा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed