फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider dies after falling while trying to save a child

Gonda News: बालक को बचाने के प्रयास में गिरे बाइक सवार की मौत

Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling while trying to save a child
वजीरगंज/शाहपुर। परसपुर के मंगरैचन पुरवा बरदहा निवासी राजेश तिवारी बरदहा चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। बीते 15 अप्रैल की रात बाइक से दुकान से घर लौट रहे थे। तभी प्राथमिक विद्यालय बरदहा के पास दूबे पुरवा बरतरा निवासी एक बालक को बचाने के प्रयास में राजेश बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें लखनऊ में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। राजेश तीन भाइयों में बड़े थे। परिवार में छोटे भाई उमेश, पुरुषोत्तम, पत्नी राजेश्वरी देवी, बेटे अक्षय तिवारी, बेटी नीतू व प्रियांशी हैं। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


हादसे में घायल लाइनमैन ने दम तोड़ा
वजीरगंज/शाहपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामधारी तिवारी बाजार निवासी रमाकांत दूबे मोहनपुर विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन थे। बीते आठ अप्रैल को बाइक से करदा जाते समय चड़ौवा नौशहरा के पास डॉक्टर की कार से उनकी बाइक टकरा गई थी। हादसे में रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया था। जहां निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान सोमवार रात दो बजे रमाकांत की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। रमाकांत दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में पिता रामभारत, मां मिथिलेश देवी, पत्नी नीलम, छोटे भाई शिवाकांत, पुत्र अयांश (06), देवांश (04) और दो बहनें हैं। रमाकांत की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

पिकअप से टकराई बाइक सवार बहनें, गंभीर

मनकापुर (गोंडा)। वजीरगंज के बेईलिया रमईपुर निवासी रिंका (20) व उनकी बहन पिंका (18) मंगलवार सुबह मनकापुर के टिकरी जंगल स्थित सम्मय माता मंदिर गई थीं। वहां से लौटते समय मंदिर के पास ही सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मनकापुर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed