फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider beaten during checking, SI transfered

चेकिंग के दौरान बाइक सवार की पिटाई में चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Sun, 13 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider beaten during checking, SI transfered
गोंडा। वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को डुमरियाडीह पुलिस ने एक बाइक सवार को रोक कर कागजात मांगे। बाइक सवार की बातों से पुलिस संतुष्ट नहीं हुई तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी से नाराज डुमरियाडीह पुलिस ने बाइक सवार को चौराहे पर ही लाठियों से पीटना शुरू कर दिया और पीटते हुए पहले चौकी ले गई।
विज्ञापन

बाइक सवार की पिटाई से क्षेत्र के लोगों की चौकी पर भीड़ जमा हो गई तो पुलिस बाइक सवार को थाना वजीरगंज लेकर चली गई। बाद में उसका चालान कर दिया गया। मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी डुमरियाडीह को लापरवाही के आरोपी में लाइन हाजिर कर दिया, जबकि आरोपी सिपाही को निलम्बित किया है। इसके साथ ही तीन चौकी प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

बता दें कि डीआईजी देवीपाटन मंडल के निर्देश पर शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच डुमरियाडीह पुलिस भी चौराहे से गुजरने वाले दो पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वनघुसरा गांव निवासी सूरज सिंह बाइक से डुमरियाडीह चौराहे पर खरीददारी करने आया था। पुलिस ने उसे रोक लिया और बाइक के कागजात मांगे। मगर पुलिस उसकी बातों से संतुष्ट नहीं हुई तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी से नाराज डुमरियाडीह चौकी के सिपाही रखाराम यादव ने चौकी प्रभारी के सामने ही बाइक सवार सूरज को चौराहे पर ही लाठी से पीटना शुरू कर दिया। सिपाही उसे पीटते हुए चौकी पर ले गया तो लोगों की भीड़ चौकी पर पहुंच गई और सूरज की पिटाई को लेकर सवाल होने लगे। पुलिस ने आए लोगों के सवालों से बचने के लिए उसे थाना वजीरगंज लेकर चली गई। जहां उसका चालान कर दिया गया।

मामले की शिकायत एसपी तक पहुंची तो एसपी ने चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि पिटाई के आरोपी सिपाही सखाराम यादव को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने बताया कि चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने के साथ ही आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मिश्रौलिया चौकी प्रभारी नीरज सिंह को चौकी प्रभारी डुमरियाडीह बनाया गया है। कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र को चौकी प्रभारी मिश्रौलिया, खोरहंसा चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी दतौली व दतौली चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा को चौकी प्रभारी खोरहंसा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed