फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with tractor-trolley, student dies, two injured

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, छात्र की मौत, दो घायल

Fri, 08 Nov 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley, student dies, two injured
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र में मसकनवा-बभनान रोड पर मसकनवा बाजार के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कक्षा आठ के छात्र की मौत हो गई और दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रानीजोत निवासी श्यामबाबू का बेटा शिवाजी (15) शुक्रवार सुबह बाइक से बिंद्रा प्रसाद के पुत्र गणेश कौशल (16) और वासुदेव गुप्ता के पुत्र वशिष्ठ (16) के साथ स्वामीनारायण छपिया मंदिर में छठ पूजा मेले में जा रहा था। करीब 06:30 बजे मसकनवा बाजार के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों को छपिया सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिवाजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कौशल व वशिष्ठ को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वशिष्ठ को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिवाजी चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे में उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अनीता देवी, बहन रानी, मोनी व बड़े भाई बालाजी गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवाजी मसकनवा के निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। उसके पिता श्यामबाबू रेडीमेट कपड़ों की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए तीनों किशोर एक ही बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे थे और तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक शिवाजी चला रहा था। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी जान गई है।

छपिया थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed