फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with car, middle-aged man dies

Gonda News: कार से टकराई बाइक, अधेड़ की मौत

Sun, 10 Nov 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with car, middle-aged man dies
सड़क हादसे में मृत कल्लन की फाइल फोटो
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्यनगर-कटरा मार्ग पर पहवारन पुरवा गांव के पास रविवार देर शाम कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चला रहे डॉक्टर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कौड़िया के पठानपुरवा रामापुर निवासी कल्लन (50) व थाना उमरी बेगमगंज कटैला डेहरास निवासी गुल्ले (40) बाइक पर सवार होकर कटरा बाजार जा रहे थे। इस दौरान आर्यनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के पर परखचे उड़ गए। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां कल्लन की मौत हो गई। जबकि गुल्ले को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि कार चला रहे डॉ. विशाल को हिरासत में लिया गया है। वह बलरामपुर के शिवपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। कार भी कब्जे में ली गई है। प्रथमदृष्टया कार को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खोने से हादसे की बात सामने आई है। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि सत्यजीत पांडेय ने बताया कि हादसे का शिकार हुए गुल्ले रामापुर पठान पुरवा निवासी पुत्तन के बेटे अन्नू की शादी में गए थे। वहीं, कल्लन के परिवार में दो बीवियां, नौ बेटियां और दो बेटे हैं। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया व बब्बुननिशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed