{"_id":"68700529d5a2573bc90e4acb","slug":"big-action-against-invalid-schools-19-schools-closed-gonda-news-c-100-1-slko1026-140626-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अमान्य स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 19 स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अमान्य स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 19 स्कूल बंद
Thu, 10 Jul 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में अवैध रूप से संचालित अमान्य स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। डीएम नेहा शर्मा की नाराजगी के बाद चले अभियान में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 19 स्कूलों को बंद कराया गया। चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा संचालन मिला तो एक लाख रुपये जुर्माना और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
खोड़ारे क्षेत्र में डीआईओएस डॉ. रामचंद्र की निगरानी में तीन स्कूल बंद कराए गए। मसकनवा-बभनान क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि तिवारी ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। करनपुर के लर्निंग पब्लिक स्कूल समेत सात स्कूलों को बंद किया गया। कई स्कूल बिना बोर्ड व मानकों के चलते मिले। तरबगंज में तहसीलदार, थानाध्यक्ष और बीईओ की संयुक्त टीम ने पांच स्कूलों को बंद कराया और संबंधित संचालकों को चेतावनी दी। वजीरगंज में खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी के नेतृत्व में चार स्कूलों को बंद किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि जिलेभर में अभियान तेज किया गया है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद न करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।