फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bhikharipur Sakraur dam threatened

भिखारीपुर सकरौर बांध को खतरा

Wed, 24 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Bhikharipur Sakraur dam threatened
गोंडा के ऐली परसौली में सरयू की कटान की जद में आया मकान। - फोटो : GONDA
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। बीते लगभग चार दिनों से हो रही बारिश और पहाड़ों पर हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में भिखारीपुर-सकरौरा तटबंध से सटे तरबगंज तहसील में ऐली परसौली ग्राम पंचायत का एक मजरा कटान की जद में आ गया है। बताया जा रहा है कि ऐली परसौली में विशुन पुरवा के सामने शुरू हुई कटान फिलहाल बंद हो गई है, लेकिन बांध पर कटान का खतरा अभी टला नहीं है। अब घोड़हनपुरवा के पास नदी का दबाव बना हुआ है। जिससे गांव के कई घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बांध को बचाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। धीरे-धीरे जलस्तर भी घटना शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। यहां के विजयपाल निषाद ने कुछ दिन पूर्व यहां प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया था। लेकिन अब वो कटान की जद में आ गया है। बुधवार को आवास का एक हिस्सा भी सरयू नदी में समा चुुका है। स्थानीय लोगों की मानें तो बांध को बचाने के लिए निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

बांध को बचाने के लिए बनाए जा रहे नए स्परों पर निर्माण कार्य बंद है। स्थलीय निरीक्षण के बाद एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर कुछ बिंदुओं पर कार्य करवाने के लिए बाढ़ कार्य खंड व पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित करने की मांग की है। इस बारे में सहायक अभियंता बाढ़ कार्य खंड गोंडा करुणाकर त्रिपाठी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से निर्माण कार्य में दिक्कत हो रही है लेकिन बांध अभी पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed