फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Beaten three including real sisters, climb bike

सगी बहनों समेत तीन को पीटा, चढ़ा दी बाइक

Thu, 09 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Beaten three including real sisters, climb bike
खरगूपुर (गोंडा)। क्षेत्र के भोलाजोत गांव के मजरे भयक पुरवा की रहने वाली तीन किशोरियां बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे घर से बाहर शौंच के लिए निकली थीं। वह तीनों गांव के समीप सड़क पर पहुंची थीं। तभी उनके गांव का ही रहने वाला बाइक सवार एक युवक वहां आ पहुंचा। किशोरियों के परिवार से चल रही युवक की रंजिश को लेकर किशोरियों व युवक का आमना-सामना हुआ तो दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित युवक ने किशोरियों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब किशोरियों ने विरोध किया तो युवक ने उन पर बाइक चढ़ा दी। जिससे जिससे दो किशोरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल दो किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक किशोरी के पिता ने थाना खरगूपुर में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के भोलाजोत गांव के मजरे भयक पुरवा के रहने वाले अनिल यादव ने बताया कि उनकी इसी गांव के रहने वाले बइधे पुत्र केशवराम यादव से रंजिश चल रही है। अनिल यादव के मुताबिक उनकी बेटी रविंद्रा देवी (17) व रूबी (15) और बहन मिथिलेश (18) बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे घर से शौंच के लिए निकली थीं। वह तीनों गांव के समीप सड़क पर पहुंची थी तभी उधर से गुजर रहे बइधे ने तीनों को रोक लिया और अभद्रता करने लगा। जब तीनों ने विरोध किया तो उन्हें मारापीटा। विरोध करने पर बेटी रविंद्रा देवी व मिथिलेश पर बाइक चढ़ा दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिल यादव ने थाना खरगूपुर में बइधे के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक राज कुुमार सिंह ने बताया कि अनिल यादव की तहरीर पर बइधे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बइधे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed