{"_id":"6830b597c27425707c052539","slug":"bdo-caught-in-misleading-resolution-of-public-complaints-gets-warning-gonda-news-c-100-1-slko1028-138204-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जनशिकायत के भ्रामक निस्तारण में फंसे बीडीओ, मिली चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जनशिकायत के भ्रामक निस्तारण में फंसे बीडीओ, मिली चेतावनी
Fri, 23 May 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 23 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। पोखरे की मरम्मत को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन बीडीओ ने आवास योजना के अंतर्गत अपात्रता का उल्लेख कर शिकायत को विषय से भटका दिया। मामला संज्ञान में आने पर डीएम नेहा शर्मा ने बीडीओ पड़रीकृपाल ओमप्रकाश सिंह को परिनिंदा देते हुए सख्त चेतावनी जारी की है।
ग्राम पड़रीबल्लभ के रामजनम, नंदलाल, सरजू प्रसाद व अन्य ने ऐतिहासिक स्वामीनारायण मंदिर द्वारा निर्मित पक्के पोखरे की मरम्मत व सुंदरीकरण को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। जांच में पाया गया कि निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी ने न तो शिकायत का गहन परीक्षण किया और न ही आवेदकों से संवाद स्थापित कर उनकी वास्तविक मांग को समझने की कोशिश की। इसके विपरीत निस्तारण आख्या में आवास योजना के अंतर्गत अपात्रता का उल्लेख कर शिकायत को विषय से भटका दिया।
डीएम नेहा शर्मा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए न केवल प्रकरण की बिंदुवार समीक्षा की, बल्कि स्पष्ट शब्दों में संबंधित अधिकारी की कार्यशैली को आपत्तिजनक करार दिया। (संवाद)