फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Banyan tree fell due to river logging

नदी की कटान की जद में आया बरगद का पेड़ गिरा

Thu, 29 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banyan tree fell due to river logging
गोंडा के केवटाही मजरे में बाढ़ की चपेट में आया बरगद का पेड़ गिरा। - फोटो : GONDA
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर है। गुरुवार को केवटाही गांव में बाढ़ ने फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है। गुरुवार को नदी की कटान ने एक बरगद के पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया और वह धराशायी हो गया। वहीं अब तक केवटाही के 20 फूस के घर नदी में समा चुके हैं।
विज्ञापन

ऐलीपरसौली में घोड़हन पुरवा के सामने भिखारीपुर सकरौरा तटबंध को बचाने के लिए बनाए गए स्पर की नोज धंसने से एक बार फिर बांध पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। स्पर नंबर एक के दाहिनी तरफ कटान तेज होने से स्पर की नोज पर लगा बरगद का पेड़ भी कटान की जद में आकर नदी में गिर गया। अधिकारियों की उदासीनता के चलते और स्परों को बनाने के दौरान किए गए भ्रष्टाचार से कभी लांचिंग अपरन तो कभी स्पर की नोज धंसने का सिलसिला जारी है, जिससे बांध पर तो खतरा मंडराता ही रहता है कटान की खबर सुनते ही ग्रामीण भी दहशत में रात गुजारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed