फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ban on transfer of CHC Kazidevar Superintendent

Gonda News: सीएचसी काजीदेवर की अधीक्षक के तबादले पर रोक

Fri, 23 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ban on transfer of CHC Kazidevar Superintendent
गोंडा। काजीदेवर सीएचसी की अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल के तबादले का मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया है। उच्च न्यायालय ने अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल के तबादला आदेश को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। याचिकाकर्ता डॉ. पूजा जायसवाल का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर उनका तबादला किया गया। उन्होंने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के साथ ही अन्य प्रयासों का हवाला दिया। साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलीलों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल का कहना है कि आदेश की जानकारी मिली है। देख रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed