{"_id":"5faac43c8ebc3e9b8a15af2a","slug":"ban-on-sale-of-chinese-and-foreign-firecrackers-gonda-news-lko549613546","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी व विदेशी पटाखों की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी व विदेशी पटाखों की बिक्री पर रोक
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली पर इस बार आतिशबाजी ही हो सकेगी। दुकानों के लाइसेंस के लिए 71 आवेदन आए हैं, लाइसेंस जारी करने की कवायद हो रही है। एक ही स्थान पर दुकानें लगाई जाएंगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दुकानदारों को कराना होगा। इस बार चीनी व विदेशी पटाखों पर रोक है और इनकी बिक्री नहीं होगी। पटाखों की बिक्री भी नहीं होगी। आतिशबाजी से ही दीप पर्व की खुशियों को साझा करना होगा।
आतिशबाजी की सामग्री की बिक्री के लिए दुकानें अदम गोंडवी मैदान में हर साल लगती हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बों में सुरक्षा के बीच दुकानें लगाई जाती हैं। इस बार दुकानों को लगाने के लिए आपस में एक मीटर से अधिक की दूरी रहेगी। खरीदारी करने वालों को भी मास्क व सैनिटाइज का प्रयोग करना होगा। दुकानों पर दो गज की दूरी अनिवार्य रहेगी।
फायर बिग्रेड के वाहनों के साथ ही यातायात व नगर पुलिस बिक्री स्थल पर मौजूद रहेगी। बिक्री स्थल पर प्रशासन की सीधी नजर रहेगी। अनावश्यक भीड़ न होने पाए, इसके लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आतिशबाजी की दुकान के लाइसेंस के लिए 71 लोगों ने आवेदन किए हैं, जिनके आवेदनों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
जल्द ही शर्तों को पूरी करने वालों के लाइसेंस जारी होंगे।
नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने बताया कि आतिशबाजी की दुकानों को नियमों के तहत लगाने के लिए अनुमति मिलेगी। जो आवेदन आए हैं उनकी जांच की जा रही है। बिक्री स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।