फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ban on power cuts during Navratri, water supply should be uninterrupted

Gonda News: नवरात्र में बिजली कटौती पर लगे रोक, निर्बाध हो जलापूर्ति

Fri, 13 Oct 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ban on power cuts during Navratri, water supply should be uninterrupted
गोंडा। केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर नवरात्र, दुर्गापूजा व दशहरा में सुविधाएं देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि नवरात्र भर पूरे जिले को बिजली कटौती से मुक्त रखने के साथ ही निर्बाध जलापूर्ति की जाए।
विज्ञापन

विसर्जन शोभायात्रा रूट की जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं उनकी शीघ्र मरम्मत कराकर ठीक कराया जाए। इस रूट पर पड़ने वाले पेड़ों की डालियों व बिजली के तारों को भी ठीक कराया जाए। पूरे जिले में नवरात्र भर मांस, मछली, अंडे आदि की दुकानों को बंद रखा जाए। दुर्गापूजा महापर्व के दृष्टिगत एंटी रोमियो स्क्वायड को भी सक्रिय किया जाए। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था व जनरेटर सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। महासमिति ने गोंडा नगर के महाराजगंज चौराहा, एकता तिराहा, गुड्डूमल चौराहा आदि क्षेत्रों में सप्तमी, अष्टमी व नवमी वाले दिन टेंपो व चार पहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित करने की भी मांग की है। इस मौके पर अरुण शुक्ल, राकेश वर्मा, भरत गिरि, विकास जायसवाल, सोनू सोनकर, दिनेश कश्यप, बबलू वर्मा, कमल बाबा, चंदू मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed