फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ban on heavy vehicles from old Saryu bridge

Gonda News: पुराने सरयू पुल से भारी वाहनों पर रोक

Wed, 18 Mar 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ban on heavy vehicles from old Saryu bridge
गोंडा में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
गोंडा। रामनगरी अयोध्या में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गोंडा-अयोध्या सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा से सटे क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर बैरियर लगाए गए हैं। आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार रात से पुराने सरयू पुल से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह और नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों को गोंडा-अयोध्या मार्ग पर तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी हर वाहन की जांच कर रहे हैं। हर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है, जबकि सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसके तहत गोंडा से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को पुराने सरयू पुल से जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को बस्ती, गोरखपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है, ताकि अयोध्या शहर में भीड़ और जाम की स्थिति न बने। स्थानीय और छोटे वाहनों के लिए भी कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जा रही है। अयोध्या सीमा से लगे गांवों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर कर लें और पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed