फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ballast Morang trader dies under suspicious circumstances

Gonda News: संदिग्ध हालात में गिट्टी मौरंग कारोबारी की मौत

Wed, 01 Apr 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 01 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ballast Morang trader dies under suspicious circumstances
नवाबगंज। शाहपुर गांव निवासी गिट्टी मौरंग कारोबारी की बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही पूर्व बसपा नेता और उनके साथियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, बसपा नेता ने आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन


गांव निवासी मोहम्मद अयाज उर्फ भोलू ने बताया कि उनके छोटे भाई मोहम्मद मुमताज दुर्जनपुर पचूमी गांव के पास गिट्टी मौरंग की दुकान करते थे। बताया कि भाई की गांव के ही रहने वाले पूर्व बसपा नेता राजिक उस्मानी से लंबे समय से चुनावी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व बसपा नेता के दो साथी उनके घर पहुंचे। भाई मुमताज (40) से गाली गलौज करने लगे। मना करने पर दाेनों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


उधर पूर्व बसपा नेता राजिक उस्मानी का कहना है कि मुमताज का गांव में जमीन का विवाद चल रहा है। इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। वह जिले से बाहर हैं, राजनीतिक कारणों से उनका नाम इस विवाद में घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed