फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bakrid today, the market remained buzzing

Gonda News: बकरीद आज, गुलजार रहे बाजार

Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bakrid today, the market remained buzzing
गोंडा। ईद उल अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। शहर के ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिजली-पानी व सफाई की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर कपड़े और सेवईं आदि की खरीदारी से बुधवार को बाजार गुलजार रहे। सेवईं 110 रुपये किलो तक बिक रही है। लच्छा सेवईं 90 से 100 रुपये किलो में जीरो नंबर 70 से 80 रुपये किलो में बिक रही है। बनारसी सेवईं सबकी पसंद मानी जाती है। बकरीद पर लोग नए कपड़ों में सुबह ईद उल अजहा की नमाज अदा करेंगे और मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। इसके बाद लोगों घरों में खास पकवान सेवईं के अलावा मटर चाट, दही बड़ा और दही फुलकी का लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बकरीद मनाई जाएगी। इसके चलते शहर के चौक बाजार में बुधवार शाम महिलाएं कपड़े, सेवईं सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीद करती रहीं। उधर, ईदगाह व मस्जिदों में नमाज को लेकर साफ-सफाई की गई है। नगर पालिका के कर्मी ईदगाह के पास जलभराव के बाद पानी निकाल रहे थे। साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। उधर, न्यू मेवातियान मोहल्ले में बकरा बाजार लगा है। यहां 32 हजार रुपये तक में बकरों की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद-उल अजहा पर शहर के साथ ही समस्त थाना क्षेत्रों के ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में छह निरीक्षक, 11 चौकी प्रभारियों समेत 30 उपनिरीक्षक, 80 आरक्षी, 48 महिला आरक्षी के साथ एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। चौक चौराहों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अन्य थाना क्षेत्रों में भी ईदगाह व मस्जिदों पर एक-एक उपनिरीक्षक व चार-चार आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी शिवराज ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को नमाज के दौरान भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed