{"_id":"6a2c48c614503f8c6f0fca27","slug":"bakery-owner-killed-after-being-hit-by-a-dcm-truck-gonda-news-c-100-1-gon1003-160210-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डीसीएम की टक्कर से बेकरी कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डीसीएम की टक्कर से बेकरी कारोबारी की मौत
Fri, 12 Jun 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
शिवकुमार। फाइल फोटो
डुमरियाडीह/झंझरी। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर हथिनाग मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार शिवकुमार गोस्वामी (27) निवासी ढोढियापारा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शिवकुमार गोस्वामी बस्ती में रहकर बेकरी का कारोबार करते थे। उनके छोटे भाई भानु प्रताप की 20 जून को शादी तय है। शादी की तैयारियों में सहयोग करने के लिए शिवकुमार बस्ती से घर आए थे। शुक्रवार को उन्हें बस्ती जाना था। इसी कारण वह गैस सिलिंडर की व्यवस्था करने के लिए बृहस्पतिवार शाम बाइक से डुमरियाडीह गए थे। देर रात लौटते समय हथिनाग मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से शिवकुमार को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया लेकिन सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शिवकुमार ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रथम दृष्टया सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
शिवकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई पवन कुमार की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी ऊषा, दो बेटियां मानवी व मान्या तथा पुत्र अंश हैं। शिवकुमार के कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, अब वहां मातम पसर गया है। मां बीरमता, पत्नी ऊषा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और पड़ोसी परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।