फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   baba saheb

बाबा साहब ने सबको दिया समान अधिकार

Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
baba saheb
फोटो-23-गोंडा के सपा कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब की जीवनी पर विचार गोष्ठी के माध्यम से लोगों ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम व लालचंद गौतम ने आंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव प्रमोद पांडेय, राजेश्वरी वर्मा, बिंदेश्वरी पाल, धर्म कश्यप, शिव अखिलेश विश्वकर्मा, फहीम अहमद, अफजल खां, सरफराज हुसैन, राजेश दीक्षित, जसकरण सिंह, बाबूराम यादव, मंगली यादव, हरिराम यादव, रामधन यादव, शुएबुद्दीन मौजूद रहे। नवाबगंज के परसहना दमकिया गांव में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के स्मृति स्थल पर गुरुवार को भाजपा के पदाधिकारियों ने जयंती मनाई। भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य बाबूलाल शास्त्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंकू सिंह, राकेश कुमार मौर्या, गिरिजेश त्रिपाठी लल्लू, अशोक कुमार, मो. इलियास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed