फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayush practitioners, not specialists, provided treatment at the fair.

Gonda News: मेले में विशेषज्ञ नहीं, आयुष चिकित्सकों ने किया इलाज

Sun, 05 Jul 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ayush practitioners, not specialists, provided treatment at the fair.
मसकनवा पीएचसी में इलाज करते चिकित्सक।
गोंडा। ग्रामीणों को गांव के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला जिले में कई स्थानों पर महज औपचारिकता बनकर रह गया है। रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लेने पर ज्यादातर स्थानों पर एमबीबीएस चिकित्सक अनुपस्थित मिले। कहीं आयुष चिकित्सकों ने मरीज देखे तो कहीं फार्मासिस्ट ओपीडी संभालते नजर आए। कई केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ जगहों पर जांच सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं थीं। पेश है पड़ताल करती रिपोर्ट-
विज्ञापन




पीएचसी पूरे तिवारी में सर्दी-जुकाम, शरीर व पेट दर्द के आए मरीज
परसपुर। पीएचसी पूरे तिवारी में सुबह 11:07 बजे आरबीएसके के डॉ. दीपक ओपीडी में मिले। पांच मरीजों का उपचार किया गया। फार्मासिस्ट अभिनव सिंह मौजूद रहे। लैब टेक्नीशियन पवन रंजन अनुपस्थित मिले। ग्राम खैरा की शकुंतला को सर्दी-जुकाम, पंडित पुरवा की शांति देवी को शरीर दर्द व आंख की समस्या, तिवारी बाजार के जयकरन सोनी को शरीर दर्द व धोबही की सावित्री देवी को पेट दर्द व गैस की समस्या थी। पीएचसी भौरीगंज में 11:47 बजे होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रेखा मरीजों का इलाज करती मिलीं। चार मरीजों का उपचार हुआ। फार्मासिस्ट अनूप कुमार सिंह, एएनएम नीता देवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पीएचसी त्यौरासी में दोपहर 12:22 बजे आरबीएसके की डॉ. शानू सिंह ने 44 मरीजों का उपचार किया। फार्मासिस्ट आलम शेर खान और एलटी पीके सिंह मौजूद मिले। पीएचसी मंगुरा बाजार में दोपहर 01:03 बजे आरबीएसके चिकित्सक डॉ. रविंद्र नाथ की ड्यूटी थी, लेकिन वह मौजूद नहीं मिले। उनकी जगह फार्मासिस्ट अमरनाथ गुप्ता मरीजों को दवा देते मिले। यहां 10 मरीजों का उपचार किया गया। (संवाद)
विज्ञापन


पीएचसी सोनौली मोहम्मदपुर में सुबह 11:25 बजे तक सिर्फ एक मरीज
बेलसर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनौली मोहम्मदपुर में आयोजित जन आरोग्य मेले की हकीकत स्वास्थ्य विभाग के दावों से अलग नजर आई। सुबह 11:25 बजे तक केवल एक मरीज पहुंचा था। मेले के लिए डॉ. रमेश मौर्य, फार्मासिस्ट राजेंद्र पांडेय, एलटी वीरेंद्र कुमार, एएनएम संगीता और आरबीएसके डॉ. आशुतोष की ड्यूटी लगाई गई थी। मौके पर एलटी वीरेंद्र कुमार, एएनएम संगीता व डॉ. आशुतोष अनुपस्थित मिले। डॉ. रमेश मौर्य ने बताया कि यहां जांच की सुविधा नहीं है, इसलिए मरीजों को केवल लक्षणों के आधार पर दवा दी जाती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि जांच कर अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी मसकनवा में देखे गए 62 मरीज
मसकनवा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा में आयोजित जन आरोग्य मेले में विशेषज्ञ और एमबीबीएस चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। आयुष चिकित्सक डॉ. डीसी वर्मा ने 62 मरीजों का उपचार किया। मेले में वार्ड बॉय अनूप कुमार ने पंजीकरण, एलटी विजय प्रताप ने जांच और फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवा वितरण का कार्य किया। सीएचओ सरोज यादव ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed