फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   award

ग्लोबल शांति सम्मान से सम्मानित हुई अंशिका

Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
award
इटियाथोक (गोंडा)। प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा में पढ़ने वाली पांचवी की छात्रा को ग्लोबल शांति सम्मान से सम्मानित किया गया। गुरुवार को नौ वर्षीय अंशिका मिश्रा को ग्लोबल शांति सम्मान का प्रमाणपत्र, मेडल व मोमेंटो मिला। अंशिका को पूर्व में भी कई अवार्ड व पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान समारोह बीती 18 अप्रैल को श्रीनगर में आयोजित किया जाना था, किन्तु कोविड संक्रमण के कारण आयोजन नहीं किया गया। गुरुवार को डाक से मेडल, मोमेंटो व प्रमाण पत्र अंशिका के घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

अंशिका मिश्रा पहली बार उस समय चर्चा में आयी थी, जब उसने भारत के सभी जिलों का नाम 6 मिनट 26 सेकंड में सुना कर इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। तब से लेकर अब तक जिले की बेटी के नाम कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ चुकी है। प्रमुख रूप से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, वन्डर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड, इण्डिया स्टार आईकान 2019, इण्डिया शाइनिंग एडवार्ड 2020 (दिल्ली), अंतर्राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 2020(मुम्बई), यूपी गौरव रत्न एवार्ड 2020 (लखनऊ) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

अंशिका ने भारत के सभी जिलों के नाम, भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विश्व में सबसे छोटा-सबसे बडा़, विश्व में प्रथम, एशिया महाद्वीप के देश, राजधानी, मुद्रा व क्षेत्रफल, भारतीय संविधान के समस्त अनुच्छेद, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण दिवसों को कंठस्थ कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed