{"_id":"d2719307ca6c331b12a5dcbba1c22a1f","slug":"attacking-journalists-is-an-attack-on-democracy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर हमला है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर हमला है’
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बातें गुरुवार को देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में आयोजि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर एवं भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने कहा कि मंदिर की तरफ से पहले से ही जनजाति थारु के बच्चों को छात्रावास के माध्यम से मुफ्त शिक्षा दी जा रही है।
इसी क्रम में महाराणा प्रताप शिक्षा समिति द्वारा नवनिर्मित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल का लोकार्पण शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। उन्होंने कहा कि गैसड़ी में राज्यमंत्री व उनके समर्थकों ने पत्रकारों पर हमलाकर निंदनीय कार्य किया है। लोकतंत्र में पत्रकार ही असुरक्षित होगा तो आम जनता परेशान हो जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष उठेगा मुद्दा
पत्रकारों पर राज्यमंत्री के इशारे पर उनके पुत्र व सपाइयों द्वारा किए गए जानलेवा हमले का मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री के सामने उठाया जाएगा। पत्रकार गृहमंत्री से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले के संबंध में बातकर कार्रवाई की मांग करेंगे। पत्रकारों का नेतृत्व मुख्यालय पर कार्यरत मीडिया के वरिष्ठ साथी करेंगे। यूपी प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री से देश में पत्रकारों पर हो रहे हमले व उत्पीड़न पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की जाएगी।