{"_id":"5845a0274f1c1bf959447efd","slug":"attack-on-farmers-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में किसान पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में किसान पर हमला
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के उजैनीकला गांव के मजरा हांड़ापुरवा में सोमवार की सुबह अपने खेत से लौट रहे एक बुजुर्ग किसान पर गांव के ही दो युवकों ने रंजिश को लेकर गंड़ासे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत मेें उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के उजैनीकला गांव के मजरा हांड़ापुरवा के रहने वाले अजय कुमार वर्मा ने बताया कि गांव के ही मोहर्रम अली से उसकी रंजिश है। अजय ने बताया कि उसके पिता छायाराम वर्मा (62) सुबह नित्यक्रिया करने के लिए अपने खेत की तरफ गए थे। वहां से लौटकर वह अपने घर के बाहर स्थित बाग में लगे हैंडपंप पर हाथ-पैर धोने लगे।
इसी बीच गांव के ही रहने वाले मोहर्रम अली ने अपने साथी बरसाती उर्फ सौरभ यादव के साथ मिलकर अचानक उसके वृद्ध पिता पर पीछे से हमला कर दिया। अजय के मुताबिक दोनों ने उसके पिता पर गंड़ासे से सिर व गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसके पिता छायाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पिता के चीखने की आवाज सुनकर वह घर से दौड़ा तो हमलावर भाग खड़े हुए। लोगों की मदद से अजय ने अपने पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
छायाराम वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अजय कुमार ने गांव के ही मोहर्रम अली व बरसाती उर्फ सौरभ के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धानेपुर रमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।