फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ATS commandos will take over the command of security in the Prime Minister's program

एटीएस कमांडों संभालेंगे प्रधानमंत्री कार्यक्रम में सुरक्षा की कमान

Tue, 07 Dec 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
ATS commandos will take over the command of security in the Prime Minister's program
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को बलरामपुर जिले के हंसुवाडोल गांव में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एटीएस कमांडो संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल सुरक्षा चक्र से घिरा होगा। इसके लिए सात आईपीएस अफसर 3612 पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम के लिए पांच कंपनी पैरामिलेट्री व छह कंपनी पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के हंसुवा डोल गांव में होने वाले सरयू नहन परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पुलिस महकमे ने तैैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था एटीएस कमांडो की टीम संभालेगी। इसके साथ ही पांच कंपनी पैरामिलेट्री के जवान व छह कंपनी पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सात आईपीएस अफसर, 14 अपर पुलिस अधीक्षक, 44 सीओ, 117 प्रभारी निरीक्षक, 510 उपनिरीक्षक, 40 महिला उपनिरीक्षक, 1948 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 302 महिला मुख्य आरक्षी एवं महिला आरक्षी, 10 यातायात निरीक्षक, 26 यातायात उपनिरीक्षक, 173 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी यातायात समेत 3,612 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में लगाए गए सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी कार्ड जारी करके 9 दिसंबर को पुलिस लाइन बलरामपुर में होने वाली ब्रीफिंग में समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर जनपद के हंसुवाडोल गांव में सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण पर होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों की 9 दिसंबर को पुलिस लाइन बलरामपुर मेें ब्रीफिंग होगी। इसके लिए ड्यूटी कार्ड के साथ सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग में पहुंचना होगा। पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग डीआईजी देवीपाटन मंडल के साथ ही बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल करेंगे।
प्रधानमंत्री के बलरामपुर के हंसुवाडोल स्थित कार्यक्रम स्थल पर सादे ड्रेस में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 10 निरीक्षक, 69 उपनिरीक्षक, 03 महिला उपनिरीक्षक, 216 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 87 महिला मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, एक निरीक्षक रेडियो, 36 उपनिरीक्षक रेडियो लगाए गए हैं।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम बलरामपुर के हंसुवाडोल में कार्यक्रम के दौरान ड्रोन की निगरानी के लिए एंटी ड्रोन लगाया गया है। जिससे ड्रोन की निगरानी की जाएगी। इसी के साथ एक स्नाइपर गन भी निगरानी में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed