{"_id":"6028060d8ebc3ee90f500db2","slug":"ateva-will-demand-reinstatement-of-pension-of-paramilitary-forces-gonda-news-lko564680634","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बलों की पेंशन बहाली की मांग करेगा अटेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धसैनिक बलों की पेंशन बहाली की मांग करेगा अटेवा
विज्ञापन
गोंडा। आल टीचर्स एंड इम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा गोंडा की जिला कार्यकारिणी बैठक आवास विकास कॉलोनी स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें तय हुआ कि 14 फरवरी को स्थानीय गांधी पार्क मे पुलवामा शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके अर्द्धसैनिक सैनिक बलों की पेंशन बहाली करने की मांग की जाएगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि ये दुख की बात है कि नेताओं ने अपनी पेंशन बरकरार रखते हुए देश के लिए अपना बलिदान देने वाले अर्द्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया।
अटेवा द्वारा पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद हुए जवानों की याद में पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम अर्द्धसैनिक बलों की पेंशन बहाली की मांग की जाएगी। जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल दरबार ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने देश की सेवा में समर्पित अर्द्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाली की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष देवमणि शुक्ला, हनुमंतलाल शुक्ला, रवि प्रकाश पांडेय, भजनलाल, दिलीप तिवारी, रत्नेश द्विवेदी, हिमांशु शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।