{"_id":"6390d7f13049d66eda4820df","slug":"arrest-police-gonda-history-sheeter-gonda-news-lko6607703192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 10 लाख की रंगदारी मांगने की शिकायत पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 10 लाख की रंगदारी मांगने की शिकायत पर दबोचा
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव के रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा गांव के एक व्यक्ति से 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जिले का टॉप फाइव अपराधी है।
मनकापुर क्षेत्र के ग्राम भिटौरा के रहने वाले राहुल वर्मा के मुताबिक, उसकी जमीन पर गांव का ही नंदकिशोर कब्जा करना चाहता है। वह अपनी जमीन पर मकान का निर्माण कराना चाहता है, लेकिन दबंग नंदकिशोर उसे निर्माण से रोक रहा है। आरोप है कि दस दिन पहले अपने दादा रामलोचन के साथ अपनी जमीन पर खड़ा था तभी हिस्ट्रीशीटर अपने पिता रामदीन के साथ आ धमका और अभद्रता करने लगा।
विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा निकाल धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी कि निर्माण कराना है तो 10 लाख रुपया देना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि राहुल की तहरीर पर आरोपी टॉप-फाइव नंदकिशोर और उसके पिता रामदीन के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
नंदकिशोर के खिलाफ लखनऊ व गोंडा समेत कई जिलों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पंचायत चुनाव के दौरान जिलाधिकारी के आदेश पर नंदकिशोर की करीब तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।