फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Army became champion, railway team got second place

सेना रही चैंपियन, दूसरे स्थान पर रेलवे की टीम का जलवा

Sat, 13 Nov 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Army became champion, railway team got second place
गोंडा के नंदिनी नगर में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भिड़ते नरसिंह व अमित। - फोटो : GONDA
गोंडा। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में सेना की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही। तीन दिनों तक चले चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सेना के पहलवानों का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

वहीं रेलवे की टीम भी दूसरे स्थान पर रही। शनिवार को पुरुषों के फ्री-स्टाइल कुश्ती चैंपियन ट्रॉफी सेना जीतने में कामयाब रही। सेना ने 165 अंक लेकर पहले स्थान पर रही जबकि रेलवे की टीम 150 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने 132 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

66 वीं सीनियर पुरुष व 24 वीं महिला सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेना की टीम 165 अंकों के साथ प्रथम, रेलवे की टीम 150 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, हरियाणा की टीम 132 अंकों के साथ तीसरे और दिल्ली की टीम को 115 अंकों के साथ चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
नरसिंह यादव जो कि चार साल बाद मैट पर आए उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। ग्रीको व फ्रीस्टाइल में सेना का जलवा रहा। ग्रीको रोमन में सेना 195 अंक, रेलवे 175 तथा हरियाणा 139 अंक पाई। महिला में हरियाणा 188 अंक, रेलवे 147 दिल्ली को 112 अंक दूसरे दिन मिला।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेना 165, रेलवे 150 तथा हरियाणा 132 अंक प्राप्त किया। कुश्ती के परिणाम में फ्री स्टाइल कुश्ती के 125 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के शिवराज प्रथम, हरियाणा के मोहित दूसरे, सेना के सत्येंद्र तीसरे और हरियाणा के ही दिनेश को चौथे स्थान पर रहे।
वहीं 92 किलो भार वर्ग में सेना के विक्की ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दिल्ली के मोनू ने दूसरा, हिमाचल प्रदेश के जॉनी ने तीसरा और सेना के ही पृथ्वीराज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। फ्री स्टाइल कुश्ती के 74 किलो भार वर्ग में रेलवे के प्रीतम ने गोल्ड, दिल्ली के यश ने सिल्वर और चंडीगढ़ के प्रीत सिंह और महाराष्ट्र के नरसिंह ने ब्रांज मेडल हासिल किया।
फ्री स्टाइल कुश्ती के 79 किलो भार वर्ग में रेलवे के गौरव ने पहला, रेलवे के ही जितेंद्र ने दूसरा और सेना के प्रदीप और विनोद कुमार ने समान अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 65 किलो भार वर्ग में सेना के रोहित ने प्रथम, सेना के ही श्रवण ने दूसरा, रेलवे के प्रदीप और उत्तर प्रदेश के मनोज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलो भार वर्ग में हरियाणा के अमन ने प्रथम, दिल्ली के अभिषेक ने दूसरा, सेना के हरविंदर और रेलवे के आभासाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों को प्रदेश की योगी सरकार बढ़ाया दे रही है। उन्होंने कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की सराहना की।
कहा कि उन्होंने कुश्ती को एक नया मुकाम दिया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या से मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत कराई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के प्रदेश सरकार नें गांव स्तर पर खेल का आयोजन करवा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुश्ती के खेल को गोद लिया है और उसके प्रशिक्षण के लिए लखनऊ में कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र भी बन रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने समापन की घोषणा करते हुए कहा कि कुश्ती हमारे देश का हजार वर्ष पुराना खेल है।

भारत में एक से बढ़कर एक पहलवान हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब अयोध्या विकास प्राधिकरण में सम्मिलित कर लिया गया है। इसलिए अब इस आयोजन को अयोध्या क्षेत्र होना ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed