फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Another video taking bribe to Registrar Kanungo goes viral

रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते एक और वीडियो वायरल

Sun, 28 Feb 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Another video taking bribe to Registrar Kanungo goes viral
गोंडा। करनैलगंज तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा दाखिल खारिज करने के लिए रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम के आदेश पर मामले की जांच चल ही रही थी। उसी बीच उसी रजिस्ट्रार कानूनगो का दूसरा वीडियो रिश्वत लेते हुए जारी हो गया।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील में तैनात एक रजिस्टार कानूनगो का नाम आज कल सुर्खियों में है। अभी इसी सप्ताह तहसील के रजिस्टार कानूनगो गिरीश चंद्र सोनकर का रिश्वतखोरी का एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

जिसे संज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी करनैलगंज द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था तथा जांच तहसीलदार करनैलगंज को सौंपी थी। मामले की चर्चा अभी खत्म नही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक तहसील से उसी पटल से रिश्वतखोरी का दूसरा वीडियो वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया। देखना यह है कि एक ही कर्मचारी का वायरल दोनो वीडियो में क्या सच्चाई है और अधिकारी इसे कितनी गंभीरता से संज्ञान लेकर क्या कार्यवाही करते हैं।

हालांकि इस संबंध में उपजिलाधिकारी शत्रुघभन पाठक का कहना है दूसरा वीडियो हमारे संज्ञान में नहीं है फिर भी यदि ऐसा कुछ है तो जाँच कराकर त्वरित कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed